Tuesday, September 2, 2014
Friday, August 15, 2014
यादें तेरी गलियाँ
यादें तेरी गलियाँ
जब,जबरन मानस पे छाती है
उखड़ा-उखड़ा दिल रहता है
आँखें छलक जाती है,,,,,,,
अपनों का नेह
वो निश्छल स्नेह
वो ममता की छाया
किसने चुराया ?
छोटी-छोटी बातें हैं
रहस्य है गम्भीर
हँसकर जिसने इनको झेला
उसे कहते हैं वीर,,,,,,,
विचित्रताओं की दुनिया है
अपनों में अपना है कौन ?
हर पल दिल उन्हें ढूँढता
प्रकृति भी है मौन,,,,,,
जब,जबरन मानस पे छाती हैउखड़ा-उखड़ा दिल रहता है
आँखें छलक जाती है,,,,,,,
अपनों का नेह
वो निश्छल स्नेह
वो ममता की छाया
किसने चुराया ?
छोटी-छोटी बातें हैं
रहस्य है गम्भीर
हँसकर जिसने इनको झेला
उसे कहते हैं वीर,,,,,,,
विचित्रताओं की दुनिया है
अपनों में अपना है कौन ?
हर पल दिल उन्हें ढूँढता
प्रकृति भी है मौन,,,,,,
Tuesday, July 1, 2014
उनको मेरा सलाम
बहुत दिनों के बाद थोड़ी सी राहत मिली है.सोचा इस पल को यादगार बना लूँ …२९ दिसम्बर २०१३ की रात में देखे गए सपने की झलक को २९ जून २०१४ में वास्तविक रूप में घटते देखा,,,, कोई माने या न माने ,,,,पर मैं मान गई.… मेरे उसी सपने को समर्पित है मेरे दिल के ये उदगार ------अपने-अपने स्वार्थ की खातिर
सही राह से भटका देते हैं
सपना ---सपने में आकर
मुझे राह दिखलाते हैं ----
नहीं चाहिए ऐसे अपने
नहीं चाहिए कोई नाम
मेरे अपने सपने हैं
उनको मेरा सलाम ------
Tuesday, May 13, 2014
Friday, April 18, 2014
उन्हें मालूम नहीं
एक बार फिर किसी ने भरते जख्मों को झिंझोड़ा है
चुनौतियों का समन्दर है
सम्बल बहुत थोड़ा है.…पर…
उन्हें मालूम नहीं
लोहे से बनीं नहीं मैं..... जो.…
टूट कर बिखर जाऊँगी
मोम सी प्रकृति है मेरी,,, मैं.…
पिघलकर फिर जम जाऊँगी
माँ-बहन-बेटी -पत्नी या प्रेमिका हीं नहीं मैं.....
सृष्टि का आधार हूँ
आहों के बीच पली मैं
खुशियों की किलकारी हूँ
चुनौती देनेवाले हर शख्स की आभारी हूँ
जीवन को जीवन देनेवाली मैं
एक संवेदनशील नारी हूँ.……
Friday, March 28, 2014
ओ पलाश
चम-चम -चम चमकते हो
अग्नि जैसे दहकते हो
उमंग-उल्लास या फिर
जो है उसमें संतुष्ट रहने की चाह
नहीं किसी से कोई आस
क्या वजह है तेरी खुशियों की ?
बता दे मुझको ओ पलाश -----
मौसम-मस्ती और तन्हाई
लिए साथ में खुशियाँ आईं
सौंन्दर्यविहीन वसुंधरा पे
भाव -विभोर हो जाते हो -----
पथभ्रष्ट मुसाफिर को
ये मूलमंत्र बतला देना
जो दिया है उसको प्रकृति ने
उसमें जीना उसे सिखा देना
मेरे,उसके,सबके मन में------
ओ पलाश तुम छा जाना--
ओ पलाश तुम छा जाना----
अग्नि जैसे दहकते हो
उमंग-उल्लास या फिर जो है उसमें संतुष्ट रहने की चाह
नहीं किसी से कोई आस
क्या वजह है तेरी खुशियों की ?
बता दे मुझको ओ पलाश -----
मौसम-मस्ती और तन्हाई
लिए साथ में खुशियाँ आईं
सौंन्दर्यविहीन वसुंधरा पे
भाव -विभोर हो जाते हो -----
पथभ्रष्ट मुसाफिर को
ये मूलमंत्र बतला देना
जो दिया है उसको प्रकृति ने
उसमें जीना उसे सिखा देना
मेरे,उसके,सबके मन में------
ओ पलाश तुम छा जाना--
ओ पलाश तुम छा जाना----
Thursday, March 13, 2014
ले लो एक विराम

हौले-हौले झूम के कलियाँ
नववधू सी शरमा रही है …
लिए आँखों में इंद्रधनुषी सपने
अग्रदूत वसंत का --भौंरा
गीत मिलन के गा रहा है ---
आम्रकुंज से कोयलिया ने
पी को है पुकारा ----
कहाँ गया मनमौजी मेरा
किस सौतन ने घेरा ?
टेसू की डाली पर छाई
वासन्तिक बहार
लिए दामन में सपन-सलोने
आया रंगों का त्यौहार ---
बचपन ,यौवन और बुढ़ापा
जीवन के हैं रंग
काम -काम में हो न जाए
जीवन ये बेरंग ---
ले लो एक विराम
कर लो हँसी -ठिठोली
उमंगों के इस उत्सव को
भूल न जाना हमजोली ----
प्रकृति की इस पुकार को
न करना नजरअंदाज
मुरली की मधुर तान पर --राधारानी ---
झूम रही है आज ---
मन बावला फगुआ गाये
मस्ती छाई रे
प्रीत की पक्की रंग लिए फिर
होली आई रे …।
आप सभी को होली की अग्रिम शुभकामनाएं---
Subscribe to:
Posts (Atom)


